Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मथुरा: रेप नहीं कर पाया तो महिला को लगा दी आग, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के मथुरा से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। रविवार को मथुरा के राया क्षेत्र के गांव बिसवाली में दुष्कर्म में विफल होने पर एक दरिंदे ने महिला को जलाकर मारने की कोशिश की।

मथुरा: रेप नहीं कर पाया तो महिला को लगा दी आग, हालत गंभीर
X

उत्तर प्रदेश के मथुरा से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। रविवार को मथुरा के राया क्षेत्र के गांव बिसवाली में दुष्कर्म में विफल होने पर एक दरिंदे ने महिला को जलाकर मारने की कोशिश की। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला शरीर 90 फीसदी जल गया था।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि एक महिला पर आग लगाने के आरोप में एक आदमी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला 90 फीसदी जल चुकी थी और गंभीर हालत में है। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब महिला अपने घर पर दोपहर में अकेली थी। इसी को देखते हुए गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस गया। इसके बाद उसने महिला को पीछे से जाकर दबोच लिया और फिर जबरदस्ती करने लगा।
इसके बाद महिला ने जब विरोध करने की कोशिश की तो युवक ने गुस्से में आकर घर में रखे मिट्टी का तेल उस पर उड़ेल दिया और फिर महिला के कपड़ों में आग लगाकर भाग निकला।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story