इलाहाबाद: सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचीं ''मोदी सरकार'' की मंत्री
इलाहाबाद में हुए सड़क हादसे में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल घायल हो गईं। यह हादसा इलाहाबाद के कोरवां गांव में हुआ।

इलाहाबाद में हुए सड़क हादसे में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल घायल हो गईं। यह हादसा इलाहाबाद के कोरवां गांव में हुआ। वह कोरांव के गजनी गांव सभा में पीएन सिंह के यहां जा रही थीं।
अनुप्रिया को सर में चोट आयी हैं। आपको बता दें कि यह हादसा अनुप्रिया के काफिले की गाड़ियों के आपस में टकराने की वजह से हुआ। उनके काफिले में 15-20 गाड़ियां शामिल थी। काफिले के आगे पुलिस की गाड़ी थी। गजनी गांव के मोड़ पर टर्न लेने के वक्त काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई।
Cars in Union Minister Anupriya Patel's convoy collided with each other in #Allahabad, Minister sustained minor injuries (File pic) pic.twitter.com/eEYHOF6D73
— ANI UP (@ANINewsUP) December 31, 2017
इलाहाबाद अपना पार्टी के शहर अध्यक्ष आनंद ओझा ने बताया कि वह बिना प्रोटोकाल के निकली थीं। उनके साथ केवल दो-तीन लोग ही थे। हालांकि उन्हें मामूली चोटे आयी हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App