यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार और बाइक की भीषण भिड़ंत, मौके पर तीन लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में आज तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 April 2018 9:30 AM GMT
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में आज तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी।
पुलिस के अनुसार, हरियाणा के पलवल निवासी तीन युवक आज तड़के बाइक से आगरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में महावन थाना क्षेत्र में किमी संख्या-117 के समीप तेजी से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया।
यह भी पढ़ें- राजस्थान: भीलवाड़ा में 65 साल की महिला से बलात्कार, शिकायत दर्ज
हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक मौके पर फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को मुर्दाघर में रखवा दिया है। तीनों के पहचान की कोशिश की जा रही है। (भाषा)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story