मोदी और योगी सरकार के खिलाफ ''जनादेश'' है ''उपचुनाव के नतीजे'': अखिलेश यादव
लोकसभा चुनाव 2019 में बसपा से गठबंधन के सवाल पर सपा अध्यक्ष ने कोई साफ जवाब नहीं दिया।

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के नतीजों को केन्द्र की भाजपा और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ जनादेश करार देते हुए इसके लिये बसपा और राष्ट्रीय लोकदल समेत तमाम सहयोगी दलों को धन्यवाद दिया।
अखिलेश ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह सबसे पहले बसपा नेता मायावती का बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने देश की महत्वपूर्ण लड़ाई में सपा का सहयोग और समर्थन किया। साथ ही राष्ट्रीय लोकदल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, निषाद पार्टी, पीस पार्टी और वामदलों का भी धन्यवाद दिया।
Jo sarkaar janta ko dukh deti hai, janta usko sahi jawaab deti hai. Acche din toh aaye nahi, janta ek ho gayi aur BJP ke bure din laane ka kaam kiya: Akhilesh Yadav, SP. #UPByPoll pic.twitter.com/gLoxSk6CQ4
— ANI UP (@ANINewsUP) March 14, 2018
उन्होंने कहा कि उपचुनाव परिणाम केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ ‘जनादेश‘ है। गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी का क्षेत्र हैं, जबकि फूलपुर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का क्षेत्र है।
अगर उन क्षेत्रों की जनता में इतनी नाराजगी है तो सोचिये आने वाले समय में देश के चुनाव में क्या होगा। उत्तर प्रदेश से जो बात निकलती है, वह पूरे देश में जाती है। सपा प्रमुख ने दावा किया कि अगर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के बजाय मतपत्रों से मतदान होता तो भाजपा लाखों वोट से हारती।
If this is the anger of people in areas of CM & Deputy CM, you can imagine the anger of the people of the rest of the country: Akhilesh Yadav, SP. #UPByPoll pic.twitter.com/5nTlOIT4hz
— ANI (@ANI) March 14, 2018
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश की जनता के साथ राष्ट्रवाद और विकास के नाम पर धोखा किया है, जिसका जनता ने जवाब दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा सदन में बार-बार संविधान की धज्जियां उड़ायी हैं।
अखिलेश ने दावा किया कि उन्होंने हम समाजवादियों और बसपा नेता को सांप और छछूंदर तथा चोर-चोर मौसेरे भाई जैसे शब्दों से नवाजा। खुद उन्हें औरगंजेब तक कह दिया। अखिलेश ने कहा कि उन्हें खुशी है कि गरीबों, नौजवानों खासकर दलित भाइयों ने जो संदेश दिया है, यह सामाजिक न्याय की भी जीत है।
आगामी लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन के सवाल पर सपा अध्यक्ष ने कोई साफ जवाब नहीं दिया और कहा फिलहाल यह जो जीत है, जितने दलों ने सहयोग किया। उनको धन्यवाद देता हूं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App