रायबरेलीः बस और सवारी गाड़ी की भीषण टक्कर, सात की मौत, 35 घायल
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में आज मुंडन की रस्म पूरी करके लौट रहे लोगों के वाहन और बस की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई तथा 35 से अधिक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 14 Oct 2018 4:33 AM GMT
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में आज मुंडन की रस्म पूरी करके लौट रहे लोगों के वाहन और बस की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई तथा 35 से अधिक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रूपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये सहायता का ऐलान किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फतेहपुर से मुंडन संस्कार करवाने के बाद देर शाम घर लौट रहे लोगों से भरे वाहन को ऊंचाहार थानाक्षेत्र के मदारीपुर गांव के पास गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार निजी बस ने टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार 35 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जाती है। उनमें से चार को ट्रामा सेन्टर, लखनऊ रेफर किया गया है। बाकी का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को दो-दो लाख रूपये तथा गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता का ऐलान किया है। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story