Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बुलंदशहर हिंसा / करीब 300-500 लोगों ने पुलिस फोर्स पर बोला हमला: SI सुरेश कुमार

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के स्याना में हुए हिंसा में इंस्‍पेक्‍टर सुबोध कुमार की मौत पर यूपी की कानून व्‍यवस्‍था पर सवाल उठने लगे हैं।

बुलंदशहर हिंसा / करीब 300-500 लोगों ने पुलिस फोर्स पर बोला हमला: SI सुरेश कुमार
X

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के स्याना में हुए हिंसा में इंस्‍पेक्‍टर सुबोध कुमार की मौत पर यूपी की कानून व्‍यवस्‍था पर सवाल उठने लगे हैं।

इस घटना के चश्‍मदीद सब इंस्‍पेक्‍टर सुरेश कुमार ने मीडिया से बीतचीत करते हुए दावा किया कि लगभग 300 से 500 लोगों ने पुलिस फोर्स पर हमला बोल दिया था।

जबतक पुलिस कुछ समझ पाती तब तक इंस्‍पेक्‍टर सुबोध कुमार सिंह को निशाना बनाया जा चुका था। बता दें कि बुलंदशहर में गोकशी की अफवाह के बाद हुई हिंसा पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है।

बता दें कि स्याना पुलिस ने बजरंग दल जिला संयोजक योगेश राज समेत 28 लोगों को नामज़द किया है। इसके आलावा 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story