Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बुलंदशहर हिंसा / भाजपा सांसद भोला सिंह का पुलिस पर तंज, ''आम जनता पर क्यों किया लाठीचार्ज''

बुलंदशहर में कथित गोकशी की घटना के बाद भीड़ द्वारा इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या के बाद कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसको लेकर भाजपा सांसद भोला सिंह ने पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बुलंदशहर हिंसा / भाजपा सांसद भोला सिंह का पुलिस पर तंज, आम जनता पर क्यों किया लाठीचार्ज
X
बुलंदशहर में कथित गोकशी की घटना के बाद भीड़ द्वारा इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या के बाद कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसको लेकर भाजपा सांसद भोला सिंह ने पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एएनआई के मुताबिक, भाजपा सांसद भोला सिंह ने कहा कि मैं एक ऐसे वीडियो में आया हूं जहां एक पुलिसकर्मी कह रहा है कि पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के बाद ही भीड़ हिंसक गई।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हुई कि पुलिस को आम लोगों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। जबकि पुलिस को इस स्थिति को समझना चाहिए था। वहीं इससे पहले उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस की।
डीजीपी ने कहा कि इस घटना में शामिल आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। आगे कहा कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिया गया है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ से शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिजनों ने मुलाकात की।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story