Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पुलिस ने बुलंदशहर हिंसा के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के स्याना में हुई हिंसा के ममाले में पुलिस ने जारी छापेमारी में तीन लोगों की गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही 75 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बुलंदशहर हिंसा के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार
X

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के स्याना में हुई हिंसा के ममाले में पुलिस ने जारी छापेमारी में तीन लोगों की गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही 75 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता के नाम का खुलासा हो गया है। बताया जा रहा है कि बजरंग दल से जुड़े योगेश राज पर लोगों को हिंसा के लिए भड़काने का आरोप है।

खबरों के मुताबिक पुलिस ने हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता योगेश राज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस एफआईआर के मुताबिक बजरंग दल से जुड़े योगेश राज हथियारों से लैस अपने कई साथियों के साथ मिलकर लोगों को हिंसा के लिए भड़का रहा था।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर हिंसा / सीएम योगी राज्य की देखभाल के बजाय तेलंगाना जा रहे हैं और जहर फैला रहे हैं: कपिल सिब्बल

बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को दोपहर के समय जब पुलिस चौकी पर भड़की हुई भीड़ पहुंची तो इंस्पेक्टर समेत अन्य अधिकारियों मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने भीड़ को समझाकर शांत करने का प्रायस किया।

जिस समय इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह लोगों को समझा रहे तो उसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने लाइसेंसी पिस्टल, मोबाइल फोन को छिनकर, वायरलैस सेट को भी तोड़ दिया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि गोकशी के शक में दर्ज कराई गई एफआईआर योगेश राज भी था।

साभार आजतक

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story