Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को गोली मारने वाला प्रशांत नट गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को गोली मारने वाले आरोपी प्रशांत नट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को गोली मारने वाला प्रशांत नट गिरफ्तार
X

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को गोली मारने वाले आरोपी प्रशांत नट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी प्रशांत नट को बुलंदशहर-नोएडा बॉर्डर से क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस की पूछताछ में प्रशांत नट ने इंस्पेक्टर की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के पूछताछ में प्रशांत नट ने यह भी बताया कि कि उसने इंस्पेक्टर के पिस्टल से ही उनको गोली मारी थी।

उसने एक और खुलासा करते हुए कहा कि भीड़ ने पहले सुबोध कुमार सिंह पर पत्थरों से हमला किया था। इस हमले वे घायल हो गए थे। हिंसा के दौरान सुबोध कुमार सिंह को सुमित ने जंगलों में दौड़ाया उसी बीच इंस्पेक्टर ने गोली चला दी जो कि सुमित को लग गई।

इसके बाद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को प्रशांत नट ने पीछे से पकड़ा और उन्ही की पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक हिंसा में घिरने पर सुबोध कुमार सिंह ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जो कि सुमित को लग गई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story