दरिंदगी! 9 माह की गर्भवती को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, तड़पा-तड़पाकर उतारा मौत के घाट
यूपी के बुलंदशहर में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है।

यूपी के बुलंदशहर में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां दबंगों ने 9 महीने की गर्भवती महिला पर चोरी का आरोप लगाया और लाठी-डंडों से उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। पिटाई से महिला घायल हो गई और उसका गर्भ गिर गया, इसके बाद इलाज के दौरान 21 अक्टूबर को महिला की मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें- मां बनी प्यार में रोड़ा, तो इश्क में अंधी बेटी ने किया ऐसा हश्र
क्या है मामला
19 अक्टूबर को बुलंदशहर के कोतवाली क्षेत्र के गांव खेतलपुर भंसोली में एक महिला पर तस्ला चोरी करने का आरोप लगाकर गांव के 2-3 लोगों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। सावित्री 9 माह की गर्भवती थी और पिटाई से वह गम्भीर रुप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
इसे भी पढ़ें- नहीं जानते तो जान लीजिए भारतीय कानून में इन मौकों पर मर्डर करने पर नहीं होगी सजा
पीड़ित परिवार ने जब मामले की शिकायत ठंडी प्याऊ पुलिस से की तो पुलिस ने टाल-मटोल कर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़ितों ने 100 नम्बर सूचना दी, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट दर्ज हुई। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने 2 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App