Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

BSP प्रमुख मायावती का आज 63वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने दी बधाई

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती आज अपना 63वां जन्मदिन मनाएंगी। इस मौके पर सपा और बसपा गठबंधन को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है।

BSP प्रमुख मायावती का आज 63वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने दी बधाई
X
बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) आज अपना 63वां जन्मदिन (Birthday) मनाएंगी। इस मौके पर सपा और बसपा गठबंधन (SP-BSP Alliance) को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है।
बता दें कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मायावती को जन्मदिन की बधाई दी है और वहीं समाजवादी पार्टी ने पोस्टर भी लगवाए हैं। वहीं मायावती अपना जन्मदिन कानपुर में मनाएंगी। इस मौके पर 63 किलो का केक काटा जाएगा।
Image result for mayawati-birthday akhilesh haribhoomi
आज मायावती के साथ अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का भी जन्मदिन है। अखिलेश लखनऊ में मायावती को जन्मदिन की बधाई देने के लिए खुद उनसे मिलने जाएंगे।
मायावती का जन्म 15 जनवरी 1956 में दिल्ली के लेडी हार्डिंस हॉस्पिटल में हुआ था। पिता पोस्ट ऑफिस में क्लर्क थे और माता हाउस वाइफ थी। मायावती के छह भाई और दो बहनें हैं।
Image result for mayawati-birthday akhilesh haribhoomi
दूसरी तरफ जन्मदिन से एक दिन पहले लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने बीएसपी चीफ मायावती से लखनऊ में मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story