Viral Video: बसपा नेता के बिगड़े बोले, पीएम मोदी के खिलाफ लांघी मर्यादा की सीमा
विजय यादव ने कहा कि इन बीजेपी वालों को तो दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे। घबराने की जरूरत नहीं है। आज इन्हें नहीं याद आई होगी, मरी हुई नानी, कि एसपी-बीएसपी एक हो गए।

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजिन किया गया।
जन्मदिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसपा नेता विजय यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बुराई करने के क्रम में विवादास्पद बयान दे डाला।
विजय यादव ने कहा कि इन बीजेपी वालों को तो दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे। घबराने की जरूरत नहीं है। आज इन्हें नहीं याद आई होगी, मरी हुई नानी, कि एसपी-बीएसपी एक हो गए। (नोट- आपत्तिजनक भाषा)।
समाचार एजेंसी एएनआई हवाले से जारी किए गए वीडियो में विजय यादव को मंच पर बोल रहे हैं कि जब से देश सबसे बड़ी भैंस पार्टी है तो वह है भारतीय जनता पार्टी।
कांग्रेस ने चार गांधी दिए, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी। मगर भाजपा ने क्या दिया, मोदी, नीरव मोदी, ललित मोदी और अंबानी की गोद में बैठा नरेंद्र मोदी।
मैं बता रहा हूं सिर्फ नरेंद्र मोदी ने किसी के लिए कुछ किया है तो उद्योगपतियों के लिए किया है, गरीबों के लिए मेरे दोस्तों कुछ नहीं किया। इसलिए मेरे दोस्तों आगे चुनाव आने वाला है अभी तो ली अंगडा़ई है, आगे बहुत लड़ाई है।
#WATCH BSP leader Vijay Yadav in Moradabad: Inn BJP waalon ko toh dauda dauda kar maarenge. Ghabrane ki zaroorat nahi hai. Aaj inhe nani yaad aagai hogi, mari hui nani, ki SP-BSP ek hogaye. (Note: Strong language) (15.01.2019) pic.twitter.com/Y5jkzB0Hs0
— ANI UP (@ANINewsUP) January 16, 2019
इन भारतीय जनता पार्टी वालों को तो दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे दोस्तों, घबराने की जरूरत नहीं है। आज इन्हें अपनी मरी हुई नानी याद आ गई होगी कि सपा-बसपा एक हो गए।
आज यहां पर उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा को एक मंच पर देखके भारतीय जनता पार्टी के ये रंडुआ- भडुआ सब बेहोश हो गए। इसलिए हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- BSP leader Vijay Yadav SP BSP Alliance Vijay Yadav Moradabad BJP Vijay Yadav Threatened BJP Vijay Yadav Delivers Controversial Statement Moradabad PM Narendra Modi Uttar Pradesh Mayawatis Birthday Moradabad News in Hindi Latest Moradabad News in Hindi Moradabad Hindi Samachar विजय यादव बहुजन समाज पार्टी बीएसपी मुरादाबाद मायावती का जन्मदिन भाजपा धमकी बीजेपी