यूपी के फिरोजाबाद में अज्ञात लोगों ने तोड़ी बाबासाहेब की मूर्ति, गांव वालों ने किया विरोध प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना टूण्डला के नगला झम्मन में आज असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 April 2018 5:07 PM GMT
उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना टूण्डला के नगला झम्मन में आज असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
इसे भी पढ़ेंः उन्नाव गैंगरेप केस क्या है? जानें राजनीति का दंश झेल रही पीड़िता की पूरी कहानी, कब क्या-क्या हुआ
सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और दूसरी प्रतिमा स्थापित कराई। जिलाधिकारी नेहा शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने टूण्डला पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
Locals held protest after statue of BR Ambedkar was vandalised in Firozabad's Tundla. pic.twitter.com/QePkRbzLTg
— ANI UP (@ANINewsUP) April 11, 2018
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनता से शांति बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि असामाजिक तत्व सौहार्द्र को बिगाड़ना चाहते है, जिन्हें हमे शांति व्यवस्था बनाये रखकर विफल करना होगा।
जिलाधिकारी ने दिया कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि असामाजिक तत्वों की मंशा को पूरा नहीं होने दें। महापुरुष राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं तथा सभी को उनका सम्मान करना चाहिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story