बदायूं: बदायूं में भगवा हुए अंबेडकर, बीएसपी नेता ने नीले रंग में रंगा, देखें वीडियो
बीते 7 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के बदायूं के कुंवरगांव में दुगरैया पार्क पर स्थापित अम्बेडकर की प्रतिमा को तोड़ने के बाद रात रात में उनकी भगवा रंग में मू्र्ति को रखा। जिसके बाद राजनीति शुरू हो गई है।

बीते 7 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के बदायूं के कुंवरगांव में दुगरैया पार्क पर स्थापित आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने का मामला सामने आया था। आज तीन बाद अम्बेडकर की मूर्ति को फिर से लगा दिया गया है।
Badaun: A BR Ambedkar statue which was vandalized recently has been rebuilt and painted saffron in colour pic.twitter.com/saW7U9BBUi
— ANI UP (@ANINewsUP) April 10, 2018
एएनआई के मुताबिक, इस बार जो बाबा साहेब की मूर्ति लगाई गई है उसका कलर ब्लू की जगह भगवा कर दिया गया है। जिसके बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं।
कुंवरगांव क्षेत्र के दुगरैया गांव में किसी असमाजिक तत्व ने माहौल खराब करने की मंशा के चलते प्रतिमा को तोड़ दिया था। जिसके बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा को देखा तो पुलिस की जानकारी दी गई।
#WATCH Badaun: The damaged statue of BR Ambedkar which was rebuilt and painted saffron, re-painted blue by BSP Leader Himendra Gautam. pic.twitter.com/Tntf7shNAN
— ANI UP (@ANINewsUP) April 10, 2018
लेकिन काफी बवाल के बाद अंबेडकर की भगवा मूर्तिक को दोबार नीले रंग में रंग दिया गया। जिसका वीडियो सामने आया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App