भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लगाई फटकारः आपस में मारपीट करने वाले सांसद और विधायक पहुंचे लखनऊ
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के कलेक्ट्रेट में भरी बैठक के दौरान आपस में मारपीट करने वाले क्षेत्रीय भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी और मेहदावल से पार्टी विधायक राकेश बघेल ने आज प्रदेश मुख्यालय पर दल के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे से मुलाकात की।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि त्रिपाठी और बघेल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से अलग-अलग मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पांडे ने सांसद त्रिपाठी और विधायक बघेल से सख्त लहजे में कहा कि उन्हें ऐसी हरकत से परहेज करना चाहिए था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद और वारदात के वक्त मौके पर मौजूद रहे प्रदेश के मंत्री आशुतोष टंडन से मिली जानकारी और उनकी रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई तय की जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App