रायबरेली के दौरे पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और योगी आदित्यनाथ, करेंगे रैली और जनसभा को संबोधित
राहुल गांधी के रायबरेली और अमेठी दौरे के बाद आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोनिया गांधी के गढ़ के दौरे पर हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 April 2018 12:11 PM GMT
राहुल गांधी के रायबरेली और अमेठी दौरे के बाद आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोनिया गांधी के गढ़ के दौरे पर हैं।
इसे भी पढ़ेंः महादयी जल विवादः कर्नाटक के 700 किसान करेंगे हुबली से दिल्ली तक प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मांगेंगे इच्छामृत्यु
2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह और योगी आदित्यनाथ रायबरेली के दौरे पर आए हैं। रायबरेली में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ एक रैली करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के इस दौरे पर यूपी के भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय और दोनों उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे।
राहुल गांधी ने भी किया दौरा
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 16 अप्रैल से 19 अप्रैल तक तीन दिवसीय दौरे पर रायबरेली और अमेठी आए थे। पहले दो दिन राहुल गांधी अमेठी के दौरे पर रहे और आखिरी दिन रायबरेली का दौरा भी किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story