Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

BJP विधायक का फिर विवादित बयान, कहा- भारतीयता बचानी है तो कम से कम पांच बच्चे पैदा करें हिंदू

उत्तर प्रदेश के बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। भाजपा विधायक ने कहा कि हिंदुओं की आबादी बढ़ानी चाहिए।

BJP विधायक का फिर विवादित बयान, कहा- भारतीयता बचानी है तो कम से कम पांच बच्चे पैदा करें हिंदू
X

उत्तर प्रदेश के बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। भाजपा विधायक ने कहा कि हिंदुओं की आबादी बढ़ानी चाहिए। हर महंत की इच्छा है कम से कम पांच बच्चे पैदा करें। हिंदू युगल कम से कम पांच बच्चे पैदा करें तो भारतीय ताकत बनी रहेगी। हिंदुस्तान में हिंदुत्व बना रहेगा।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं जब बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी वो लगातार विवादित बयान देते रहे हैं। एक दिन पहले उन्होने कहा कि राहुल गांधी आंख मारने के लिए हफ्ते में 3 बार इटली जाते हैं। उनका असली जीवन आंख मारना है राजनीतिक जीवन सिर्फ मात्र दिखावा है।
विधायक यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति में इंसान के लक्षण ही नहीं है। राहुल गांधी एक पॉलिटिकल विकलांग है। क्योंकि कोई भी बुद्धिमान व्यक्ति जब कोई गले मिलना नहीं चाहता तो उसके साथ झुककर सोकर गले नहीं मिलता।
इससे पहले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि 'जिन्ना को आतंकी नहीं कहूंगा लेकिन राष्ट्रविरोधी चिंतन का व्यक्ति जरूर कहूंगा। आतंकी इसलिए नहीं कहूंगा क्योंकि स्वतंत्रता आंदोलन में जिन्ना भी एक सहभागी के रूप में थे। जिन्ना बाद में पाकिस्तान चले गए। उन्होंने भारत को कभी अपना राष्ट्र नहीं माना। पाकिस्तान परस्त लोगों को भारत की धरती पर सम्मान नहीं मिलना चाहिए।'

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story