Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

VIDEO: भाजपा महिला विधायक ने मायावती पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, बसपा ने किया पलटवार

भाजपा महिला विधायक साधना सिंह के इस अमर्यादित बयान पर बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी प्रमुख के लिए उन्होंने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, वह भाजपा के स्तर को दर्शाता है।

VIDEO: भाजपा महिला विधायक ने मायावती पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, बसपा ने किया पलटवार
X

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती पर भाजपा की महिला विधायक साधना सिंह ने विवादित बयान दिया है। चंदौली जिले के बबुरी थाना के परनपुरा गांव में किसान कुंभ अभियान कार्यक्रम में साधना सिंह ने गेस्ट हाउस कांड की बात करते हुए कहा कि जिस दिन महिला का ब्लाउज, पेटीकोट, साड़ी फट जाए, वो महिला न सत्ता के लिए आगे आती है। उसको पूरे देश कि महिला कलंकित मानती है। वो तो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है, क्योंकि वो तो न नर है, न महिला है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भाजपा महिला विधायक साधना सिंह के इस अमर्यादित बयान पर बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी प्रमुख के लिए उन्होंने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, वह भाजपा के स्तर को दर्शाता है। इस गठबंधन (सपा-बसपा) की घोषणा के बाद, भाजपा नेताओं ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है और उन्हें आगरा और बरेली के मानसिक अस्पतालों में भर्ती कराया जाना चाहिए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story