Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लोकसभा चुनाव 2019: स्वामी प्रसाद मोर्य की बेटी बोलीं- मैं गुंडागर्दी करने वालों से बड़ी गुंड़ी, जानें कौन हैं संघमित्रा मौर्य

लोकसभा चुनाव के दौरान एक जनसभा में यूपी कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और बदायूं से भाजपा उम्मीदवार संघमित्रा मौर्य ने विवादित बयान दिया है।

लोकसभा चुनाव 2019: स्वामी प्रसाद मोर्य की बेटी बोलीं- मैं गुंडागर्दी करने वालों से बड़ी गुंड़ी, जानें कौन हैं संघमित्रा मौर्य
X
लोकसभा चुनाव के दौरान एक जनसभा में यूपी कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और बदायूं से भाजपा उम्मीदवार संघमित्रा मौर्य ने विवादित बयान दिया है।
एएनआई के मुताबिक, बदायू से लोकसभा उम्मीदवार संघमित्रा मौर्य ने कहा कि अपना आशीर्वाद मुझे दें, अगर आपके बीच कोई गुंडागर्दी करने आता है तो उन गुंडों से भी बड़ी गुंड़ी संघमित्रा बन जाएगी।
आगे कहा कि अगर किसी ने यहां पर आके सम्मान, स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की तो मैं गुंड़ी बन जाऊंगी। इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने संघमित्रा को बदायू सीट के अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं इस बार उनके सामने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और सलीम इकबाल शेरवानी कांग्रेस से खड़े हैं।

जानें कौन हैं संघमित्रा मौर्य

भाजपा लोकसभा उम्मीदवार संघमित्रा मौर्य यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा से पहले बसपा में थे। संघमित्रा मौर्य एक राजनीतिक परिवार से हैं। इससे पहले वो साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मैनपुरी सीट से मुलायम सिंह यादव के खिलाफ खड़ी हो चुकी हैं। लेकिन वो चुनाव हार गई थी। एक बार फिर पार्टी में मोर्य पर दांव खेला है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story