Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद

तीन दिन से मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद
X

तीन दिन से मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस दौरान चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए ऐलान किया कि वह शुक्रवार को बहुजन हुंकार रैली दिल्ली में जरूर करेंगे। चंद्रशेखर ने भाजपा सरकार पर रैली में रुकावट डालने का आरोप लगाया।

आनंद अस्पताल प्रबन्धन के अनुसार चन्द्रशेखर को मंगलवार को दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया था लेकिन उन्होंने वहां जाने से मना कर दिया था। प्रबंधन ने बताया कि स्वास्थ बेहतर होने के कारण चंद्रशेखर को अस्पताल से शाम 4:10 पर छुट्टी दे दी गई।

गौरतलब है कि भीम आर्मी के तत्वावधान में सहारनपुर से दिल्ली के लिए निकली बहुजन सुरक्षा अधिकार यात्रा का नेतृत्व कर रहे चंद्रशेखर को मंगलवार को देवबंद में पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में हिरासत में ले लिया था। इस पर समर्थकों ने राजमार्ग पर हंगामा किया था।
गुस्साई भीड़ की अधिकारियों से जमकर नोकझोंक हुई। उसी दौरान अचानक तबीयत बिगड़ जाने पर पुलिस ने चंद्रशेखर को छोड़ दिया। इसके बाद चंद्रशेखर को मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story