भजन सम्राट विनोद अग्रवाल ने दुनिया को कहा अलविदा, मथुरा के एक हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
उत्तर प्रदेश के मथुरा के एक हॉस्पिटल में भजन गायक विनोद अग्रवाल ने अंतिम सांस ली। आज सुबह मंगलवार 4 बजे उनका निधन हो गया। मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर की वजह से उनका निधन हो गया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 Nov 2018 10:21 AM GMT
उत्तर प्रदेश के मथुरा के एक हॉस्पिटल में भजन गायक विनोद अग्रवाल ने अंतिम सांस ली। आज सुबह मंगलवार 4 बजे उनका निधन हो गया। मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर की वजह से उनका निधन हो गया।
Bhajan singer Vinod Agarwal passed away in a hospital in Mathura around 4 am today. He died due to multiple organ failure. pic.twitter.com/niSsxoFM0H
— ANI UP (@ANINewsUP) November 6, 2018
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विनोद अग्रवाल के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जिसकी वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। विनोद अग्रवाल मथुरा के पुष्पांजलि बैकुंठ अपार्टमेंट में रहते थे।
विनोद अग्रवाल का जन्म दिल्ली में 6 जून 1955 को हुआ था और उनकी शादी कुसुमलता अग्रवाल से हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। एक बेटी भी सिंगर हैं। बच्चों की शादी भी हो चुकी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story