राम रहीम के बाद अब इस बाबा पर लगे गंभीर आरोप, साध्वियों ने खोले आश्रम के खतरनाक राज
राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा के बाद बस्ती का संतकुटीर आश्रम अब सुर्खियों में हैं।

राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा के बाद बस्ती का संतकुटीर आश्रम अब सुर्खियों में हैं। यहां बाबा स्वामी सच्चिदानंद समेत 4 महंतों पर आश्रम की साध्वियों ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
#UttarPradesh: 4 women devotees of an Ashram in Basti leveled allegations against a Baba Sachidanand of the ashram and his two aides for raping and torturing them repeatedly, accused absconding. FIR lodged. pic.twitter.com/uiw9rWTTAP
— ANI UP (@ANINewsUP) December 20, 2017
इस आश्रम में रह रहीं 2 साधवियां बस्ती की है और 2 छत्तीसगढ़ की निवासी हैं। साध्वियों ने आरोप लगाया है कि आश्रम के स्वामी सच्चिदानंद और अन्य महंतों ने उनके साथ पहले मारपीट की फिर गैंगरेप किया।
यह भी पढ़ें- वेश्यावृत्ति में पकड़ी गई विदेशी युवती के पास से मिला भारतीय आधार कार्ड, पुलिस हैरान
क्या है मामला
मामला सदर कोतवाली इलाके के अमहट घाट के पास बने संत कुटीर धाम आश्रम का है। जहां भक्ती के नाम पर साध्वियों से शोषण का मामला सामने आया है।
इस आश्रम में रह रही 4 साध्वियों ने आश्रम के स्वामी सच्चिदानंद परम चेतनानंद, ज्ञान बैराज्ञया नंद, विश्वासानंद पर उन्हें बंधक बना कर गैंगरेप करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित साध्वियों ने बताया कि आश्रम में उन के साथ रेप किया जाता था और मना करने पर रस्सी में बांध कर बहुत यातनाएं दी जाती थी। एक दिन वह किसी तरह से आश्रम से भाग निकली और एसपी आफिस जाकर शिकायत दी।
I am from Chhattisgarh. I came here in 2008 at the age of 12. I was naive and didn't know what was being done with me, When I refused to do anything, I was raped by 3 'babas' here. I was kept captive, beaten up & repeatedly raped. He has several Ashrams all over India: Victim pic.twitter.com/RidIcWauiK
— ANI UP (@ANINewsUP) December 20, 2017
थाने पहुंची साध्वियां
We received complaint of sexual exploitation of a few women at an Ashram by the men there. We have lodged an FIR & legal proceedings are being followed. We'll take further action as per the findings: Sankalp Sharma, SP Basti pic.twitter.com/ePHMkqFLFb
— ANI UP (@ANINewsUP) December 20, 2017
कई जगह हैं बाबा के आश्रम
पीड़ित साध्वियों ने बताया कि कई प्रदेशों में बाबा का आश्रम चलता है, जिनमें दिल्ली नरेला गोगा मोड़ संत लोक आश्रम, ब्रजघाट गढ़ मुक्तेश्वर आश्रम, बिहार के नवादा जिले में ग्राम सूडी में संत कुटीर आश्रम, बिहार में काकोलत मार्ग पर संत कुटीर आश्रम, मुम्बई के किथौरी रोड बिरार स्टेशन मोहक सीटीसी बिल्डिंग में आश्रम के साथ-साथ कई अन्य जगहों पर भी बाबा के आश्रम हैं।
इन आश्रम में प्रमिला बाई और कमला बाई लड़कियों को बहला फुसला कर शोषण के लिए तैयार करती हैं और जो लड़की मान जाती हैं उसका शोषण किया जाता है। विरोध करने वाली लड़की को मारपीट कर जबरन हवस का शिकार बनाया जाता है।
यह भी पढ़ें- प्रद्युम्न मर्डर केस: 16 साल के आरोपी को बालिग मानकर चलेगा मुकदमा
बाबा नाम बदल कर करता है अपराध
पीड़ित साध्वियों ने पुलिस को दी शिकायत में ये भी आरोप लगाया है कि बाब नाम बदल कर अपराध करता है। इसके खिलाफ बस्ती में दयानंद के नाम से मुकदमा चल रहा है, इसी के बाद से इसने अपना नाम बदल कर सच्चिदानंद कर लिया।
वहीं दूसरी तरफ आश्रम के संचालक धरम राज चौधरी ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि साध्वियों द्वारा लगाया जा रहा आरोप झूठा है। इन साध्वियों को पैसों की हेरफेर के मामले में आश्रम से निकाल दिया गया था, जिससे ये आरोप लगा रहीं हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App