Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शर्मनाक! ड्यूटी जा रही नर्स से तमंचे की नोक पर किया गैंगरेप

बरेली के हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ मिलकर ड्यूटी पर जा रही नर्स के साथ गैंगरेप किया।

शर्मनाक! ड्यूटी जा रही नर्स से तमंचे की नोक पर किया गैंगरेप
X

बरेली के हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ मिलकर ड्यूटी पर जा रही नर्स के साथ गैंगरेप किया।

साथ ही घटना की शिकायत पुलिस से करने पर बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- इस महिला ने 20 साल में की इतने पतियों की हत्या, मिली ये खौफनाक सजा

क्या है मामला

घटना बरेली के सुरेश शर्मा नगर चौराहे की है। पीड़िता यहां सुरेश शर्मा नगर चौराहे के पास किराए पर रहती है और एक मेडिकल कॉलेज में नर्स के तौर पर काम करती है।

पीड़िता के मुताबिक, वह बुधवार रात 8:30 बजे के करीब पति से फोन पर बात करते हुए घर से ड्यूटी पर जा रही थी। इसी दौरान काली स्कूटी पर 3 लोग आए और महिला का रास्ता रोक लिया।

इसके बाद बदमाशों ने महिला पर तमंचा तान दिया और उसे जबरदस्ती झाड़ी में खींच कर ले गए। जहां उसके साथ बदमाशों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया और उसे वहीं छोड़कर भाग गए।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत ढही, 1 की मौत और 3 घायल

महिला का फोन अचानक से ऑफ होने पर परेशान पति ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी। इसके बाद गुरुवार सुबह पीड़िता अपने पति के साथ थाने पहुंती और पुलिस को वारदात की जानकारी दी।

पीड़िता की तहरीर पर की तहरीर पर पुलिस ने संजय नगर के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर जीतू कश्यप, गुसाई गोटिया निवासी विकास गंगवार उर्फ विक्की और हरद्वारी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने इन तीनों बदमाशों की पहचान की है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story