Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक ने शिक्षा अधिकारी से की हाथापाई, सामने आया वीडियो

उत्तर प्रदेश के बलिया से विधायक सुरेंद्र सिंह के समर्थकों ने एक सभा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक एनडी पांडे से से धक्का-मुक्की की और उन पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक ने शिक्षा अधिकारी से की हाथापाई, सामने आया वीडियो
X

उत्तर प्रदेश के बलिया से विधायक सुरेंद्र सिंह के समर्थकों ने एक सभा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक एनडी पांडे से से धक्का-मुक्की की और उन पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

निरीक्षक एनडी पांडे का आरोप है कि भाजपा विधायक उन पर अवैध नियुक्ति करने के लिए दबाव बना रहे थे, जबकि विधायक का ने निरीक्षक पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ेंः भूपेश बघेल कथित सीडी मामले में न्यायालय पैदल जायेंगे

प्राप्त जानकाकी के अनुसार 22 सितंबर को बलिया के कलेक्ट्रेट में एक जिला स्कूल शिक्षा पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें कई बड़े अधिकारी भी शामिल थे।

इस बैठक में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह भी शामिल थे। बैठक के दौरान सुरेंद्र सिंह ने निरीक्षक एनडी पांडे पर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया। जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई।

इस बहस को देख विधायक के समर्थकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और निरीक्षक के साथ धक्का-मुक्की की। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विधायक के समर्थकों के साथ हाथापाई के दौरान निरीक्षक नीचे गिर गए। बाद में पुलिस ने बीच बचाव किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story