उत्तर प्रदेश: सरयू किनारे भगवान राम की भव्य मूर्ति लगाने का आजम खान ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या में भगवान राम की 151 मीटर उंची प्रतिमा लगाने की खबरों के बीच समाजवादी पार्टी के बड़े नेता आजम खान ने इसका स्वागत किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या में भगवान राम की 151 मीटर उंची प्रतिमा लगाने की खबरों के बीच समाजवादी पार्टी के बड़े नेता आजम खान ने बड़ा बयान दिया है।
हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले समाजवादी नेता आजम खान ने कहा कि हम अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा लगाने की बात का स्वागत करेंगे।
Ye khyaal us waqt kyun nhi aaya jab Sardar Vallabhbhai Patel ki pratima banayi jaa rahi thi? Koi kyun rokega?Hum to swagat karenge. Hum to chahenge usse oochi Rampur mein banayein: Azam Khan on reports of UP CM likely to announce 151 m statue of Lord Ram on banks of Sarayu river pic.twitter.com/CyjJanwX4O
— ANI UP (@ANINewsUP) November 3, 2018
आजम खान ने आगे कहा कि उन्हें (भाजपा और सीएम योगी) ये ख्याल उस वक्त क्यों नहीं आया जब सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा बनाई जा रही थी।
आजम खान ने आगे कहा कि हम तो चाहेंगे कि उससे भी उंची प्रतिमा रामपुर (आजम खान का विधानसभा क्षेत्र) में बनाएं।
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ दीपावली के मौके पर अयोध्या वालों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में सरयू किनारे भगवान राम की 151 मीटर ऊंची मूर्ति बनवाने की घोषणा कर सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- uttar pradesh cm yogi adityanath 151 meter high statue of lord rama in ayodhya ayodhya lord ram grand statue samajwadi party azam khan lord ram bjp cm yogi sardar vallabhbhai patel statue statue of unity rampur assembly deepawali hindi news breaking news उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में भगवान राम की 151 मीटर उंची प्रतिमा अयो