अयोध्या: गवर्नर राम नाईक के साथ मंच पर पहुंचे योगी, राम-सीता की पूजा की
दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी को एक लाख 70 हजार दीपों से सजाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी इस बार अयोध्या में भव्य तरीके से दिवाली मनाने जा रहे है। इसके लिए योगी आदित्यनाथ और राम नाईक बुधवार शाम अयोध्या पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को माला पहनाई और आरती की।
#WATCH: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath arrives in #Ayodhya, will take part in #Diwali celebrations. Governor Ram Naik also present pic.twitter.com/7gBk9vHfo6
— ANI UP (@ANINewsUP) October 18, 2017
प्रशासन ने कई खास इंतजाम किए हैं। दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी को एक लाख 70 हजार दीपों से सजाया जाएगा। दीपोत्सव में राज्यपाल राम नाईक, सीएम योगी आदित्यनाथ, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अल्फोंस कनन्नथानम, केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा सहित स्थानीय सांसद, विधायक शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- ताजमहल भारत के मजदूरों के खून पसीने से बना है: योगी
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि योगी 18 अक्टूबर सुबह सात बजे कंचन भवन से नागेश्वर धाम तक निकाली जाने वाली हेरिटेज वॉक में शामिल होंगे।
दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक भगवान राम के आगमन को दर्शाते हुए साकेत महाविद्यालय से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई रामकथा पार्क पहुंचेगी। राज्यपाल, मुख्यमंत्री भी रामकथा पार्क पहुंचेंगे।
सीएम शोभायात्रा के रामकथा पार्क पहुंचने पर श्रीराम जानकी वन्दन और श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे। इसके बाद योगी अयोध्या में विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना और मुफ्त बिजली कनेक्शन संबंधित योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। बच्चों को नए कपड़े, मिठाई भी बाटेंगे।
इस कार्यक्रम के बाद राज्यपाल, सीएम शाम को राम कथा पार्क से सरयू तट के नया घाट जायेंगे। दोनों की मौजूदगी में शाम छह बजे से सात बजे तक नया घाट पर सरयू नदी की आरती की जाएगी।
इस दौरान घाटों पर दीप प्रजव्वलन और लेजर शो के जरिए रामकथा का प्रदर्शन भी किया जाएगा। सरयू तट पर दीपावली की आतिशबाजी की जाएगी। इस कार्यक्रम के बाद राज्यपाल, सीएम रामकथा पार्क पहुंचेंगे जहां पर विदेशी कलाकारों द्वारा रामकथा का मंचन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: ग्राम पंचायत चुनावों में भाजपा की धमाकेदार जीत
ये है पूरा कार्यक्रम...
1. सरयू नदी के किनारे लेजर शो होगा
2. यहीं पर रामलीला का भी मंचन होगा
3. रामलीला के लिए श्रीलंका और थाईलैंड से कलाकार बुलाए गए हैं
4. सरयू नदी के घाटों को 1 लाख 70 हजार दीयों से रोशन किया जाएगा
5. योगी आदित्यनाथ अपनी कैबिनेट के साथ अयोध्या में मौजूद रहेंगे
बता दें कि दोपहर 3.15 बजे फैजाबाद हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे सीएम योगी, फिर दोपहर 3.40 पर अयोध्या के राम कथा पार्क पहुंचेंगे। उसके बाद दोपहर 3.40 बजे से 3.50 बजे तक भगवान श्री राम चंद्र के जीवन चरित से संबधित विभिन्न झाकियों का अवलोकन करेंगे।
उसके बाद दोपहर 3.50 बजे राम सीता और लक्ष्मण के लीला स्वरूप राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। दोपहर 3.55 बजे राम कथा पार्क हेलीपैड पर श्री राम चंद्र जी आदि के लीला स्वरूपों का स्वागत करेंगे।
सीएम योगी शाम 4 बजे मंच के लिए प्रस्थान करेंगे। उसके तुरंत बाद ही राम कथा पार्क के मुख्य मंच पर श्री राम चंद्र जी आदि के लीला स्वरूपों का तिलक एवं आरती आदि में शामिल होंगे। वहीं से योगी अयोध्या के लोगों को लिए बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App