अयोध्या: राम जन्मभूमि परिसर में घुस रहे थे 8 संदिग्ध, गिरफ्तार
अयोध्या स्थित अधिग्रहित परिसर के पास से पुलिस ने आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

अयोध्या स्थित अधिग्रहित परिसर के पास से पुलिस ने आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी युवक राजस्थान के रहने वाले हैं। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है।
शुक्रवार देर रात 8 युवक सरयू पुल से होते हुए राम जन्मभूमि/बाबरी मस्जिद के अधिग्रहित परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे।
इन लोगों को रात में लगभग 3 बजे अयोध्या के क्रॉसिंग नंबर चार पर रोक कर हिरासत में लिया गया। पुलिस इन युवकों को हिरासत में लेकर सभी से उनके नाम-पते की पूछताछ की जा रही है।
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल सिंह सिसोदिया ने बताया कि पकड़े गए आठों युवक राजस्थान के नागौर जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस को इनके पास से ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड मिले हैं। उन्होंने बताया कि इन युवकों का कहना है कि वे सभी धार्मिक यात्रा पर निकले हैं और बहराइच से अयोध्या आए हैं। इसके बाद वे अंबेडकरनगर के दरगाह किछौछा शरीफ जाने की बात बता कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App