दिवाली 2018: सीएम योगी ने फैजाबाद का नाम बदलकर ''अयोध्या'' करने का ऐलान किया
अयोध्या में इस बार भव्य दीपावली उत्सव में भाग लेने के लिए कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला किम जोंग सुक भी अयोध्या पहुंची है।

अयोध्या में इस बार दीपावली उत्सव राम मंदिर पर चल रही बहस की छाया में मनाया जा रहा है जहां भाजपा और संघ परिवार के अंदर अध्यादेश लाकर राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने की मांग जोर पकड़ रही है।
इसी बीच कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला किम जोंग सुक मंगलवार को क्वीन हाउ पार्क अयोध्या पहुंची है।
किम जोंग सुक ने अयोध्या के भव्य दिवाली उत्सव में भगवान श्री राम माता सीता और लक्ष्मण का स्वागत किया।
यहां पढ़िए अयोध्या की भव्य दिवाली का लाइव अपडेट-
* योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या हमारी 'आन, बान और शान' का प्रतीक है।
* अयोध्या में राजा दशरथ के नाम से बनेगा मेडिकल कॉलेज।
* सीएम योगी ने अपने संबोधन में फैजाबाद का नाम बदल कर अयोध्या करने का ऐलान किया।
* सीएम योगी ने अपने संबोधन में सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।
* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया।
* अयोध्या में दीपोत्सव उत्सव मानाने पहुंची साउथ कोरिया की फर्स्ट लेडी ने अपने संबोधन में पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।
* सीएम योगी ने 176 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
* सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, दिनेश शर्मा और राज्यपाल राम नाइक समेत कई दिगाजों ने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव की औपचारिक शुरूआत की।
* सीएम योगी ने भगवान सीता-राम और लक्ष्मण का तिलक कर स्वागत किया।
* सीएम योगी और उनके मंत्रिमंडल ने भगवन राम-सीता और लक्ष्मण की अगवानी की।
* पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे राम और सीता, लक्ष्मण, किम जोंग सुक और सीएम योगी ने किया स्वागत।
* दक्षिण कोरियाई और भारतीय कलाकार ने अयोध्या में क्वीन होऊ पार्क में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
* इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरियाई पहली महिला किम-जंग भी उपस्थित रहे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- diwali diwali festival ram temple bjp rss ram mandir ordinance ram janmabhoomi korea republic kim jong suk queen hau park ayodhya ayodhya diwali 2018 shriram sita hindi news breaking news ayodhya diwali 2018 अयोध्या में दीपावली दीपावली उत्सव राम मंदिर भाजपा संघ राम मंदिर अध्यादेश राम जन्मभूमि कोरिया गणराज्य कि�