अयोध्या विवाद: राम मंदिर को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, दिल्ली में जुटे संत
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सियासत गरमा गई है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सियासत गरमा गई है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर पर अभी कुछ नहीं कर कह सकते कयोंकि अभी यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। हमें कोई भी अयोध्या में 'राम लल्ला' की भव्य मूर्ति बनाने से रोक नहीं रहा है। अगर कोई रोकता है तो हम देखेंगे।
Ram temple matter is sub-judice before SC, we can't do anything about it, but no one is stopping us from erecting a grand statue of 'Ram Lalla' in Ayodhya. If someone stops us we'll see...No one can stop us from developing Ayodhya: UP Dy CM KP Maurya on lord Ram statue in Ayodhya pic.twitter.com/BhgcMhgV9D
— ANI UP (@ANINewsUP) November 3, 2018
इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या के विकास से हमें रोक नहीं सकता। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक बयान में कहा था कि जब हम दिवाली पर अयोध्या जाएंगे तो खुशखबरी लेकर जाएंगे।
अयोध्या में रामजन्मभूमि पर राम मंदिर के निर्माण सहित विभिन्न मुद्दों पर देश भर के करीब 3 हजार से ज्यादा साधू संत दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में जुटे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App