Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अयोध्या में फिर बने 1992 जैसे हालात, जानिए क्या हुआ था उस दिन

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से आयोजित धर्मसभा से पहले यहां स्थिति काफी तनावपूर्ण है।

अयोध्या में फिर बने 1992 जैसे हालात, जानिए क्या हुआ था उस दिन
X

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से आयोजित धर्मसभा से पहले यहां स्थिति काफी तनावपूर्ण है।

विहिप की ओर से आयोजित होने वाली विशाल धर्म सभा से पहले शहर में साल 1992 जैसा माहौल पनप गया है, लोग किसी अनहोनी की आशंका से डरे- सहमे हुए हैं।

किसी अनहोनी की आशंका से डरे- सहमे लोगों ने राशन जमा करना शुरू कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि धर्मसभा दो लाख लोगों के पहुंच सकते हैं।

वहीं शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे 24 नवंबर को अयोध्या पहुंचेंगे। बता दें कि तनाव की स्थिति को देखते हुए शहर में सुरक्षा के इंतजामात भी चाक-चौबंद कर दिए गए हैं। भारती संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- भाजपा का कमलनाथ पर बड़ा हमला, बताया- बड़ा घोटालेबाज

जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और बाबरी मस्जिद का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सुप्रीम कोर्ट में जनवरी 2019 से राम मंदिर और बाबारी मस्जिद को लेकर सुनवाई होगी।

जानिए क्या हुआ था उस दिन..

अयोध्या विवाद एक राजनीतिक, ऐतिहासिक और सामाजिक-धार्मिक विवाद है जो 90 के दशक में सबसे ज्यादा उभकर साने आया। इस विवाद का मूल मुद्दा राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद को लेकर है। विवाद इस बात को लेकर है कि क्या हिंदू मंदिर को ध्वस्त कर वहां मस्जिद बनाई गई थी या मंदिर को तोड़कर वहां मस्जिद बनाई गई थी।

विश्व हिंदू परिषद, शिव सेना और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया था। इसके परिणामस्वरूप देश भर में हिंदू और मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे जिसमें 2000 से अधिक लोग मारे गए थे।

उस दौरान हर तरफ लाशे ही लाशे नजर आ रही थी। लोगों ने यहां पर एक दूसरे को गाजर मूली तरह काट डाला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस विवाद की सबसे पहली शुरूआत 1987 में हुई थी। उस समय ऐसे मत सामने आए कि बाबरी मस्जिद को मंदिर तोड़कर बनाया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story