Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अयोध्या विवाद: बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी को धमकी भरा पत्र लिखने वाला गिरफ्तार

अयोध्या मुद्दे के मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी को पत्र लिखकर धमकी देने वाले आरोपी सूर्य प्रकाश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अयोध्या विवाद: बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी को धमकी भरा पत्र लिखने वाला गिरफ्तार
X

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बाबरी मस्जिद और राम मंदिर के निर्माण को लेकर सियासत गरमाती जा रहा है। अयोध्या मुद्दे के मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सनसनी फैल गई।

हालांकि अयोध्या मुद्दे के मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी को पत्र लिखकर धमकी देने वाले आरोपी सूर्य प्रकाश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी सूर्य प्रकाश सिंह अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाने के गांव दादरा का रहने वाला है। सूर्य प्रकाश सिंह ने धमकी भरे पत्र में लिखा था कि इकबाल अंसारी ने बाबरी मस्जिद पर दावेदारी नहीं छोड़ी तो उन्हें सीमा से बाहर कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- PNB घोटाला: ED का नीरव मोदी पर शिकंजा, हांगकांग में 255 करोड़ की संपत्ति जब्त

अगर वह दावेदारी को छोड़ देते हैं तो उनके इस फैसले को दिल से स्वीकार किया जायेगा। सूर्य प्रकाश सिंह ने खुद को संघ से जुड़ा बताया। मामला संज्ञान में आते ही सीओ राज कुमार ने जांच के आदेश दे दिये। साथ ही इकबाल अंसारी की सुरक्षा को ध्यान देते हुए अधिकारियों को सूचित किया जायेगा।

इकबाल अंसारी ने कहा है कि उन्हें देर शाम एक धमकी पत्र कोरियर के द्वारा मिला। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस दी, और उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए अपनी सुरक्षा मांग की।

अंसारी ने आगे कहा कि उन्हें पहले भी घमकी भरे पत्र मिलते रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी सरकार और प्रशासन उचित सुरक्षा उपलब्ध नहीं करा पाई है। अगर मुझे कुछ भी हुआ तो इसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।

फिलहाल फैजाबाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अमेठी रवाना हो गई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story