अयोध्या विवाद: रिजवी के बयान पर आजम का पलटवार, कहा- पाकिस्तान में रोटी नहीं-यूरोप भेज दो
सुप्रीम कोर्ट बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद पर आठ फरवरी से सुनवाई करने वाला है।

उत्तर प्रदेश में बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद पर हर दिन सियासत गरमाती जा रही है। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा दिए गए विवादित बयान का सपा नेता आजम खान ने जोरदार पलटवार किया।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबित आजम खान ने कहा कि भेजना है तो उन देशों में क्यों भेजते हो जहां रोटी नहीं है। देश के बादशाह चाहते हैं तो यूरोप भेजो, अमेरिका के तानाशाह से अच्छी दोस्ती है उनकी, पर टोटल माइग्रेसन होना चाहिए।
Bhejna hai to un deshon mein kyo bhejte ho jahan roti nahi hai. Desh ke badshah aisa chahte hain to Europe bheje, America ke tanashah se bhi achi dosti hai unki. Par total migration hona chahiye: A.Khan on Wasim Rizvi stmt 'Muslims protesting Ram Mandir must go to Pak/Bangladesh' pic.twitter.com/BLJeHxVMFw
— ANI UP (@ANINewsUP) February 3, 2018
आपको बता दें कि शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने अपने बयान में कहा था कि जो लोग अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर बनाने का विरोध कर रहे हैं और बाबरी मस्जिद चाहते हैं, ऐसे कट्टर मानसिकता वाले लोगों को पाकिस्तान या बांग्लादेश चले जाना चाहिए।
ऐसे मुसलमानों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद पर आठ फरवरी से सुनवाई करने वाला है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App