Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मुरादाबाद: बैंकों की हड़ताल से भड़के आम आदमी,जगह-जगह मिले एटीएम खाली

संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और केंद्र सरकार के बीच बैंक हड़ताल को टालने के लिए बुलाई गई वार्ता असफल साबित हुई है।

मुरादाबाद: बैंकों की हड़ताल से भड़के आम आदमी,जगह-जगह मिले एटीएम खाली
X

देश भर के सरकारी बैंक कर्मचारी आज से दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर बैठे है। बैंक कर्मचारियों के तमाम संगठनों का शीर्ष संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और केंद्र सरकार के बीच बैंक हड़ताल को टालने के लिए बुलाई गई बातचीत असफल साबित हुई है।

दो दिनों की इस हड़ताल की वजह से बैंक के एटीएम भी खाली हो सकते है। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में आम आदमी को नगदी का समाना करना पड़ रहा है।क्योंकि हड़ताल की वजह से एटीएम पैसा नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हमे नगदी की समस्याएं आ रही हैं क्योंकि एटीएम में कैश नहीं है। यहां तक की कई कनेक्टिविटी भी एक मुद्दा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश भर के सरकारी बैंक कर्मचारी आज से 2 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर बैठे है। इस महाहड़ताल में करीब 10 लाख बैंक कर्मचारी शामिल होंगे।

इस हड़ताल में 21 सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंक,पुरानी पीढी के बैंक और विदेशी बैंकों के 10 लाख कर्मचारी 2 दिनों की हड़ताल पर रहेंगे। बैंक संघटन अपने बैंक कर्मचारियों के वेतन में केवल 2 प्रतिशत ईजाफे के प्रस्ताव बेहद नाराज है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story