वाराणसी: दिवाली पर भगवान राम की आरती उतारने वाली महिलाओं के खिलाफ फतवा
वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की पूजा कर दीपावली मनाई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं द्वारा भगवान श्री राम की पूजा और आरती उतारने पर दारूल उलूम के एक उलेमा ने कहा कि वो महिलाएं अब मुस्लिम नहीं रही है।
उलेमा ने आगे कहा कि जो भी मुस्लिम अल्लाह को छोड़ कर किसी भी दूसरे भगवान की पूजा करता है वो मुस्लिम नहीं रहता है। उलेमा का ये तुगलकी फरमान मुस्लिम महिलाओं द्वारा दिवाली मनाने को लेकर आया है।
If anyone worships any god except Allah they don't remain Muslim-Ulema,Darul Uloom on Muslim women who performed aarti on Diwali in Varanasi pic.twitter.com/IgaLNcenGo
— ANI UP (@ANINewsUP) October 21, 2017
आपको बता दें कि बनारस की कुछ मुस्लिम महिलाओं ने इस बार बड़ी धूमधाम से दीवाली मनाई थी। इन मुस्लिम महिलाओं ने वाराणसी में भगवान राम की पूजा अर्चना की और दीपक जलाकर दीपावली मनाई थी।
इन महिलाओं ने यहां भगवान् राम की पूजा रचना के पहले अपने घर में रंगोली भी बनाई थी। इसके बाद उन्होंने थाली में दीपक जलाकर रामलला की तस्वीर की पूजा की थी।
इसी बात को लेकर दारूल उलूम के एक उलेमा ने इन महिलाओं के खिलाफ फ़तवा जारी किया है। उलेमा ने कहा कि ये महिलाएं अब मुस्लिम नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App