लोकसभा चुनाव 2019: अमित शाह बोले- नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बनने जा रहे हैं, आतंकियों को घर में घुसकर मारेंगे
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अमित शाह ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए सपा- बसपा गठबंधन और कांग्रेस पर हमला बोला है।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अमित शाह ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए सपा- बसपा गठबंधन और कांग्रेस पर हमला बोला है।
अमित शाह ने कहा कि परिवारवादी पार्टियों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपना ठेका समझ लिया है। कभी भाई को चुनाव लड़ा देते, कभी बेटे को। इन्होंने उत्तर प्रदेश का भला नहीं किया। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को फिर से विकास के रास्ते में लाने का काम किया है।
यूपी में सपा-बसपा के गुंडे यहां के गरीबों की जमीन कब्जा लेते थे। हमारी सरकार ने जबसे गुंडा विरोधी स्कॉर्ड बनाया है तब से ये गरीबों की जमीन को हाथ लगाने की हिम्मत नहीं करते।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा कहते हैं कि आलू की फैक्ट्री लगाउंगा। उनको ये तक नहीं पता की आलू जमीन के नीचे होता है या फैक्ट्री में होता है। ऐसे लोग देश का भला नहीं कर सकते हैं।
सपा-बसपा की सरकारों ने किसानों का गेहूं-धान कभी नहीं खरीदा। योगी जी की सरकार ने 1.5 गुना समर्थन मूल्य के साथ किसानों का गेहूं-धान खरीदने का काम किया है।
भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार अपने कार्यकाल में ऐसी 133 योजनाएं लाई है, जो गरीबों और उत्तर प्रदेश के कल्याण के लिए हैं। सपा-बसपा वाले कभी ऐसी योजनाएं नहीं ला सकते हैं।
हमने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि 40 लाख रुपये तक का टर्न ऑवर जिन व्यापारियों का है उन्हें जीएसटी से मुक्ति दी जाएगी। 7 लाख से कम टर्न ऑवर वाले सभी व्यापारियों को इनकम टैक्स से मुक्ति देने का काम भाजपा सरकार करेगी।
किसानों को 60 साल की उम्र के बाद पेंशन देने का काम आने वाली नरेन्द्र मोदी सरकार करने वाली है। छोटे व्यापारियों को भी पेंशन देने का काम आने वाली भाजपा सरकार करने वाली है।
BJP President Amit Shah in Kasganj: We will not talk to any terrorist groups, that is for sure. Narendra Modi is going to be the PM once again, if terrorists dare to do something, we will enter their house again and shred them. pic.twitter.com/9FVLWbYrUw
— ANI UP (@ANINewsUP) April 10, 2019
इसके अलावा अमित शाह ने यूपी के कासगंज में कहा कि हम किसी भी आतंवादी ग्रुप से बात नहीं करेंगे, यह सुनिश्चित है। नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, अगर आतंकी किसी भी चीज की हिम्मत करते हैं तो उनके घरों में घुसकर मारेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App