रायबरेली कांग्रेस और राहुल गांधी पर बरसे अमित शाह, कहा- ''भगवा आतंकवाद'' बोलकर हिंदुत्व का किया अपमान, उन्हें माफी मांगनी चाहिए
अमित शाह ने रैली में कांग्रेस, राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने ''भगवा आतंकवाद'' का नाम देकर हिंदुत्व का अपमान किया है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 April 2018 4:56 PM GMT
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली में एक विशाल रैली की और जनसभा को संबोधित किया।
इसे भी पढ़ेंः POCSO Act में बदलाबः अब 12 साल तक के बच्ची का बलात्कार करने पर होगी फांसी की सजा, पढ़ें क्या है पूरा प्रावधान
अमित शाह ने रैली में कांग्रेस, राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने 'भगवा आतंकवाद' का नाम देकर हिंदुत्व का अपमान किया है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
अमित शाह ने कहा कि भगवा आतंकवाद के नाम पर कांग्रेस पार्टी ने हिन्दू संस्कृति को पूरे विश्व में बदनाम करने का घिनौना पाप किया है। उन्होंने राज्य के विकास को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा है।
गरीब पिछड़ों के लिए काम कर रही है मोदी सरकार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिस प्रकार से मोदी सरकार ने जनहित के कार्य किए हैं, उससे देश के पिछड़े, गरीब, दलित और आदिवासी सभी वर्गों से लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ें है।
पहले उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी और ख़राब कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता था लेकिन योगी सरकार बनते ही यहाँ से गुंडों ने पलायन करना शुरू कर दिया है, प्रदेश की कानून व्यवस्था में बहुत सुधार आया है।
उत्तर प्रदेश होगा नंबर वन राज्य
अमित शाह ने कहा कि एक साल में उत्तर प्रदेश की दिशा बदलने का काम मोदी जी और योगी जी ने किया है और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि पांच साल में हम उत्तर प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बना देंगे
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story