उत्तर प्रदेशः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अमर सिंह ने की मुलाकात, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज
दिग्गज राजनेता अमर सिंह ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यहां मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गयी हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 July 2018 12:53 AM GMT
दिग्गज राजनेता अमर सिंह ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यहां मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गयी हैं।
अधिकारिक सूत्रों ने उनकी मुलाकात की पुष्टि की है, हालांकि उनके बीच क्या बातचीत हुयी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है।
अमर सिंह समाजवादी पार्टी से राज्यसभा के सांसद थे लेकिन पिछले साल अखिलेश यादव की अगुवाई वाले संगठन ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से ही उनके भगवा दल से जुड़ने के कयास लग रहे हैं।
सिंह ने हाल ही में कहा था कि वह भाजपा में शामिल होने के खिलाफ नहीं है लेकिन उन्हें न तो इसके लिये कोई निमंत्रण मिला है और न ही उन्होंने इसके लिये आवेदन किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story