अखिलेश यादव बोले- प्रदेश में गठबंधन भाजपा को हराने में सक्षम, कांग्रेस भ्रम न फैलाए
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा कि प्रदेश में हमारा गठबंधन भाजपा को हराने में सक्षम है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा कि प्रदेश में हमारा गठबंधन भाजपा को हराने में सक्षम है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश में एसपी-बीएसपी-आरएलडी गठबंधन भाजपा को हराने में सक्षम है। कांग्रेस पार्टी किसी तरह का कन्फ़्यूज़न ना पैदा करे!
उत्तर प्रदेश में एस॰पी॰, बी॰एस॰पी॰ और आर॰एल॰डी॰ का गठबंधन भाजपा को हराने में सक्षम है। कांग्रेस पार्टी किसी तरह का कन्फ़्यूज़न ना पैदा करे! https://t.co/ekKcIlbc50
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 18, 2019
बता दें कि इससे पहले बसपा सुप्रीमों मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा था कि बीएसपी एक बार फिर साफ तौर पर स्पष्ट कर देना चाहती है कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में कांग्रेस पार्टी से हमारा कोई भी किसी भी प्रकार का तालमेल व गठबंधन आदि बिल्कुल भी नहीं है। हमारे लोग कांग्रेस पार्टी द्वारा आयेदिन फैलाये जा रहे किस्म-किस्म के भ्रम में कतई ना आयें।
कांग्रेस यूपी में भी पूरी तरह से स्वतंत्र है कि वह यहां की सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करके अकेले चुनाव लड़े आर्थात हमारा यहां बना गठबंधन अकेले बीजेपी को पराजित करने में पूरी तरह से सक्षम है। कांग्रेस जबर्दस्ती यूपी में गठबंधन हेतु सात सीटें छोड़ने की भ्रान्ति ना फैलाए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Samajwadi Party Bahujan Samaj Party Congress BJP National Lok Dal BSP Chief Mayawati Rahul Gandhi Akhilesh Yadav SP BSP RLD Alliance Uttar Pradesh News lok sabha elections 2019 lok sabha elections समाजवादी पार्टी बहुजान सामाज पार्टी कांग्रेस बीजेपी राष्ट्रीय लोक दल बसपा चीफ मायावती राहुल गांधी अखिलेश यादव एसप�