अखिलेश यादव बोले- देश की जनता 2019 में चाहती है नया प्रधानमंत्री
भाजपा सरकार द्वारा चुनाव के समय किए गए वादे को याद दिलाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वह नौजवानों को लैपटॉप देंगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बीतचीत करते हुए अनुपूरक बजट को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा।
भाजपा सरकार द्वारा चुनाव के समय किए गए वादे को याद दिलाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वह नौजवानों को लैपटॉप देंगे।
यह भी पढ़ें- ताजमहल संरक्षण मामला: सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से मांगा जवाब
लेकिन दो बजट और एक अनुपूरक बजट आने के बाद भी नौजवान लैपटॉप को नहीं मिल पाए वह अब भी लैपटॉप का इंतजार कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने सरकार से मांग करते हुए पूछी की नौजवानों को लैपटॉप कब दिए जाएंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि देश की जनता 2019 में नया प्रधानमंत्री चाहती है। होने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मालूम है कि क्या होने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता महंगाई, व्यापारी जीएसटी और नोटबंदी से परेशान हैं।
गोरखपुर, फूलपुर व कैराना में हुए उपचुनाव में जनता ने बता दिया है कि वो क्या चाहती है। 2019 में क्या होने वाला है इसका अंदाजा लगा लीजिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App