Viral Video : अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोका गया, कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव को पुलिस ने लखनऊ एयरपोर्ट पर रोका। इस बात की जानकारी खुद अखिलेश ने अपने ट्विटर हैंडल से दी। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 Feb 2019 1:12 PM GMT
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को पुलिस ने लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) पर रोका। इस बात की जानकारी खुद अखिलेश ने अपने ट्विटर हैंडल से दी। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
अखिलेश लखनऊ से प्रयागराज जा रहे थे। तभी अखिलेश को पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोका। जानकारी के मुताबिक, यूनिर्वसिटी में हंगामा होने को लेकर उनको रोका गया।
वहीं दूसरी तरफ इस बात की जानकारी मिलेत ही सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विधानसभा और विधान परिषद में जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी के लिए बता दें कि अखिलेश प्रयागराज में आयोजित छात्रसंघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसके बाद वो कुंभ जाते।
बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया। पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे। छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकना का एक मात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है। pic.twitter.com/151IwzPl1t
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 12, 2019
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया। पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे। छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकना का एक मात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है।
#लखनऊ: एयरपोर्ट पर @yadavakhilesh से हुई बदसलूकी,वीडियो में ADM ईस्ट अखिलेश यादव को जबरन रोक रहे थे, ADM ईस्ट ने अखिलेश यादव को जबरदस्ती पीछे धक्का दिया, अखिलेश ने ADM से कहा- हाथ मत लगाना. सिक्योरिटी ने ADM को पीछे कर अखिलेश यादव को सुरक्षा घेरे में लिया @samajwadiparty @BJP4UP pic.twitter.com/kUJuQ0LBeN
— News18 India (@News18India) February 12, 2019
आगे कहा कि एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से सरकार इतनी डर रही है कि मुझे लखनऊ हवाई-अड्डे पर रोका जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story