Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गोमती गोली कांड: अखिलेश यादव बोले- CM पद से इस्तीफा दें योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के गोमती नगर में पुलिस द्वारा विवेक तिवारी नाम के एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

गोमती गोली कांड: अखिलेश यादव बोले- CM पद से इस्तीफा दें योगी आदित्यनाथ
X

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में पुलिस द्वारा आईफोन कम्पनी में सेल्स मैनेजर के पद पर तैनात विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इसके बाद योगी सरकार पर सवालों के घेरे में है। पुलिस के द्वारा किए गए इस एनकाउंटर से पूरे देश के लोगों में आक्रोश है। उत्तर प्रदेश में सामजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना को शर्मनाक बताया है।

यह भी पढ़ें- बिहार: मगध यूनिवर्स‍िटी ने की 32 कॉलेजों की मान्यता रद्द, छात्रों ने बस में लगाई आग

इसके अलावा अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीएम पद इस्तीफे की मांग की है। बता दें कि सीएम योगी ने इस एनकाउंटर का मामला नहीं बताया है। उन्होंने इस मामले की जांच के आदेश दिए है और कहा की अगर जरूरत पड़ती तो सीबीआई जांच भी की जाएगी।

वहीं इस इस मामले में विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए है कि गोली मारकर हत्या करने के बाद लखनऊ पुलिस पति को चरित्रहीन साबित करने में लगी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story