Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अखिलेश और मायावती दोनों ''धोखेबाज'' हैंः शिवपाल यादव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती को ''धोखेबाज'' बताया।

अखिलेश और मायावती दोनों धोखेबाज हैंः शिवपाल यादव
X

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती को 'धोखेबाज' बताया। सहतवार कस्बे के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आये शिवपाल ने मीडिया से कहा कि सपा—बसपा गठबंधन 'बेमेल' है।

अखिलेश और मायावती भरोसेमंद नहीं बल्कि 'धोखेबाज' हैं। दोनों ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को धोखा दिया है। शिवपाल ने कहा कि बसपा ने 1993 में सपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के 17 माह बाद ही मुलायम को धोखा दे दिया था।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह नहीं चाहते थे कि सपा में विघटन हो लेकिन चुगलखोरों व चापलूसों ने विघटन करा दिया। बड़े भाई रामगोपाल यादव पर सपा को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए शिवपाल ने कहा कि रामगोपाल यादव के कारण ही सपा की लोकसभा व विधानसभा चुनाव में बुरी स्थिति हुई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story