Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

देवरिया शेल्टर होम रेप केस के बाद एक्शन में यूपी सरकार, मंत्री बहुगुणा ने किया औचक निरीक्षण

यूपी देवरिया के शेल्टर होम में रेप केस में सरकार की बदनामी हो चुकी है। इसके बाद सरकार सर्तक है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा ने आज मेरठ के शेल्टर होम की जांच की।

देवरिया शेल्टर होम रेप केस के बाद एक्शन में यूपी सरकार, मंत्री बहुगुणा ने किया औचक निरीक्षण
X

यूपी देवरिया के शेल्टर होम में रेप केस में सरकार की बदनामी हो चुकी है। इसके बाद सरकार सर्तक है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा ने आज मेरठ के शेल्टर होम की जांच की।

योगी सरकार की मंत्री रीताबहुगुणा जोशी ने मेरठ के लाल कुर्ती क्षेत्र में चल रहे शेल्टर होम पहुंच कर जांच की। आपको बता दें कि शेल्टर होम रेप केस का मामला देश के तीन बड़े राज्य बिहार यूपी और एमपी में सामने आ चुक है।

जांच एजेंसी, सरकार और कोर्ट इस मामले पर नजर बनाए हुए है। बिहार के मुजफ्फरपुर में हैवानियत की हद पार करते हुए नाबालिग बच्चियों का शोषण किया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर पुलिस की गिरफ्त में है।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री पर लगा बलात्कार का आरोप, राजेन गोहेन ने इसे बताया चुनावी साजिश

इधर यूपी के दवरिया में तो प्रशासनिक स्तर पर चूक की बात सामने आयी है। शेल्टर होम का 2017 में ही लाइसेंस रद्द कर दिया गया मगर इसक बाद भी पुलिस ने बच्चियों को वहां भेजने का सिलसिला जारी रखा।

इस मामले में यूपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी ने फौरन कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी को हटाने का आदेश दे दिया था। उधर पुलिस ने संस्थान की संचालिका गिरिजा त्रिपाठी और उसके पति मोहन त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है।

यूपी बिहार के अलावा मध्यप्रदेश के भोपाल में भी मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने इस कांड के मुख्य आरोपी अश्विनी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर मूकबधिर बच्ची के साथ कई बार रेप का आरोप है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story