शर्मनाक! दो सगे भाईयों ने नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, 4 साल तक किया बलात्कार
उत्तर प्रदेश के मेरठ से रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। यहां पर एक नाबालिग लड़की से साथ उसके दो सगे भाईयों ने चार साल तक बलात्कार किया है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ से रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। यहां पर एक नाबालिग लड़की से साथ उसके दो सगे भाईयों ने चार साल तक बलात्कार किया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मेरठ में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसके दो सगे भाईयों ने कथित तौर पर चार साल तक बलात्कार किया।
Meerut: A 15-year-old girl allegedly raped by her two real brothers for four years. Ranvijay Singh, SP City, says, “FIR registered; both the accused brothers have been arrested on the basis of evidences. After interrogation, the accused have confessed to the crime.” (17.10.2018) pic.twitter.com/Eo41POSTIJ
— ANI UP (@ANINewsUP) October 17, 2018
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ साक्ष्य के आधार पर एफआईआर दर्ज हो गया है। दोनों भाईयों ने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
यह भी पढ़ें- महिला पत्रकारों, कार्यकर्ताओं ने अकबर के इस्तीफे का स्वागत किया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थाना सिविल लाइन क्षेत्र निवासी पीड़िता के मुताबिक उसके दो सगे भाई धर्मेश और प्रशांत चार साल से उसका रेप कर रहे थे। जब इस बात का विरोध किया तो मां को जान से मारने की धमकी देते थे और उसके साथ मारपीट करते थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App