नोएडा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 8 लोगों की मौत 30 से अधिक घायल
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में आज सुबह एक बस ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गई और 30 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में आज सुबह एक बस ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गई और 30 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में आज यमुना एक्सप्रेस-वे यात्रियों से भरी बस ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और तीस लोग घायल हो गए।
Visuals: 8 dead and 30 injured after a bus rammed into a truck on Yamuna Expressway in Greater Noida. pic.twitter.com/sTxNeNhowI
— ANI UP (@ANINewsUP) March 29, 2019
हादसे में बस आगे की तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई। सभी घायलों को नजदीक के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App