UP: पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट में गड़बड़ी, डीजीपी ने मांगी माफी
ट्रांसफर लिस्ट में दिवंगत अधिकारी का नाम शामिल होने की जानकारी के बाद डीजीपी मुख्यालय में हड़कंप मच गया।

शासन के द्वारा शुक्रवार को 19 पुलिस उपाधीक्षकों का ट्रांसफर किया गया। इस ट्रांसफर लिस्ट में पीपीएस अधिकारी सत्य नारायण सिंह का भी नाम शामिल है जिनकी पिछले महीने मृत्यु हो चुकी है।
ट्रांसफर लिस्ट में दिवंगत अधिकारी का नाम शामिल होने की जानकारी के बाद डीजीपी मुख्यालय में हड़कंप मच गया। डीजीपी ओपी सिंह ने इस लापरवाही के लिए माफी मांगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Name of a Deputy SP in UP Police Satya Narayan Singh who had passed away earlier was seen in the latest transfer list issued by Police. UP DGP OP Singh has apologized and assured action against those found guilty for the error. pic.twitter.com/pRyRO1jhgn
— ANI UP (@ANINewsUP) January 12, 2019
वहीं डीजीपी ओपी सिंह के प्रवक्ता आरके गौतम ने कहा कि सत्यनारायण की मृत्यु की जानकीर मुख्यालय को भेजी गई थी या नहीं इसकी, इसकी जानकारी कराई जा रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि यह चूक किस स्तर से हुई है।
वहीं, देर रात डीजीपी ऑफिस ने शुद्धि पत्र भी जारी कर दिया। साथ ही डीजीप ओपी सिंह ने इस चूक की जिम्मेदारी स्वयं लेते हुए ट्वीट कर माफी मांगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App