उत्तर प्रदेशः मैनपुरी में भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों ने गवाई जान, 35 से ज्यादा घायल
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के नजदीक एक प्राइवेट बस के डिवाइडर से टकराने के कारण हुए भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की जान चली गई जबकि 35 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक भीषड़ सड़क हादसा हुआ है। ताजा जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 17 लोगो को अपनी जान गवानी पड़ी और 35 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
17 dead,more than 35 injured after a private bus hit a divider and overturned near Mainpuri pic.twitter.com/ySVQzf43TQ
— ANI UP (@ANINewsUP) June 13, 2018
हादसे के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका उपचार चल रहा हैं। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी के पलटने के कारण यह हादसा हुआ है।
ताजा जानकारी के मुताबिक घटनाग्रस्त बस जयपुर से गुरसहायगंज के लिए जा रही थी, जिस समय यह हादसा हुआ। आपको बता दे कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस में 90 यात्री बैठे थे।
बस यात्रियों के मुताबिक हादसे का कारण बस ड्राईवर को नींद की झपक्की को बताया जा रहा है। जिस कारण चालक बस से कंट्रोल खो बैठा और बस डिवाइडर से टकरा गई।
जिसके बाद बस के पलटने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरु कर दिया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App