कांग्रेस ने खोला ''स्टेट बैंक ऑफ टमाटर'', जमा करने पर ब्याज और खरीदने के लिए मिल रहा है लोन
बैंक की टाइमिंग सुबह 10 बजे से 5 बजे तक की है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 Aug 2017 10:14 AM GMT
टमाटर के भाव आजकल आसमान छू रहे हैं। टमाटर के बढ़ते दामों के दाम के विरोध का कांग्रेस ने अनोखा तरीका निकाला है। दरअसल यूथ कांग्रेस ने स्टेट बैंक ऑफ टमाटर खोला है। इस बैंक में टमाटर जमा करने पर अच्छे ब्याज के साथ इन्हें खरीदने के लिए लोन की भी व्यवस्थी की गई है।
Lucknow (UP): In a unique protest against the rising prices of the tomatoes, Congress opens bank called “State Bank of Tomato”. pic.twitter.com/lNpAaexgMu
— ANI UP (@ANINewsUP) August 2, 2017
इसे भी पढ़ें: 'जेडीयू तोड़कर जल्द बनाई जाएगी नई पार्टी'
कांग्रेसियों ने यह बैंक दिल्ली में खोला है और ये काफी लोकप्रिय भी हो गया है। यूथ कांग्रेस के नेता शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ टमाटर के तहत कई सारी आकर्षक सुविधाएं दी जा रही हैं।
ये हैं स्टेट बैंक ऑफ टमाटर की योजनाएं
इस बैंक में टमाटर जमा करने पर छह महीने बाद पांच गुना टमाटर दिया जाएगा। टमाटर जमा करने के लिए लॉकर भी दिया जाएगा। लॉकर में टमाटर जमा किया जा सकेगा।
इस बैंक में अगर गरीब लोग टमाटर जमा करेंगे तो उन्हें आकर्षक ब्याज भी दिया जाएगा। टमाटर खरीदने के लिए 80 प्रतिशत कर्ज मुहैया कराया जाएगा। बैंक की टाइमिंग सुबह 10 बजे से 5 बजे तक की है।
इसे भी पढ़ें: सदन में विश्वास से भरी भाजपा के सामने कांग्रेस पस्त
शैलेंद्र तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि न तो मोदी सरकार लोगों को रोजगार दे पा रही है और न ही उद्योग धंधों को विकसित करने के लिए कोई सख्त कदम उठा रही है।
तिवारी ने कहा कि किसी ने सोचा तक नहीं होगा की टमाटर जैसी चीज के दाम इतने बढ़ जाएंगे। इस बैंक के संचालन की जिम्मेदारी अंशु अवस्थी, अयाज, रितेश आदि यूथ नेता को मिली है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story