Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

योगी के मंत्री ने दिव्यांग को कहा- ''लूला-लंगड़ा''

हाल ही में योगी सरकार ने विकलांग विभाग का नाम बदलकर दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग रखा है।

योगी के मंत्री ने दिव्यांग को कहा- लूला-लंगड़ा
X

जहां एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी ने विकलांग को दिव्यांग का दर्जा दिया है वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री सत्यदेव पचौरी ने सबके बीच एक दिव्यांग सफाई कर्मचारी को अपमानित किया।

मंत्री ने एक वीडियो में सफाई कर्मचारी की तरफ इंगित करते हुए कहा कि ये ‘लूले लंगड़ों’को संविदा पर रख रखा है। सत्यदेव पचौरी ने कहा कि, " ऐसा आदमी क्या सफाई कर पाएगा।" उस सफाई कर्मचारी की तनख्वाह मात्र 4000 रुपए है।
सत्यदेव पचौरी कानपुर की गोविंदनगर सीट से जीत कर विधानसभा आए। उन्हें योगी आदित्यनाथ की यूपी सरकार में खादी और ग्रामोद्योग का मंत्रालय मिला।
सत्यदेव ने ये बात तब कही जब वो कर्मचारियों की नकेल कसने के लिए निरीक्षण के लिए पहुंचे। उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में योगी सरकार ने विकलांग विभाग का नाम बदलकर दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग रखा है।
जहां एक तरफ केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर दिव्यांगों के सशक्तिकरण और उन्हें सम्मान दिलाने की ओर कदम उठा रही हैं वहीं दूसरी ओर यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री का ये वीडियो वाइरल हो रहा है।

वीडियो सौजन्य: ABP NEWS

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story