मायावती के दलित पार्कों में ओबीसी और उच्च जाति के महापुरुष भी होंगे स्थापित
लखनऊ में स्थापित है मायावती की दलित पार्क।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती के द्वारा दलित नेताओं बीआर आंबेडकर और कांशीराम की स्मृति में बनाए गए पार्कों और स्मारक स्थलों में अब ओबीसी और उच्च जातियों के महापुरुषों की भी मूर्तियां लगाई जाएंगी।
राज्य की सत्ता पर काबिज योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए निर्णय लिया है कि 11वीं सदी के राजा सुहेलदेव की मूर्ति इन पार्कों में लगवाई जाए। राजा सुहेल देव राजभर समुदाय के रहने वाले थे। यह समाज यूपी में वर्तमान में अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल है।
इंडियन एक्सप्रेस, के मुताबिक राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि आंबेडकर पार्क के बाहर और भीतर दोनों जगहों पर सुहेल देव की प्रतिमा लगाई जाएंगी। सरकार 18 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमा लगाएंगी।
आपको बता दें कि 2009 में बसपा सुप्रीमो और सीएम मायावती ने लखनऊ में अंबडेकर स्मारक स्थल और पार्क बनाने का आदेश दिया था।
इस पार्क में अंबेडकर, कांशीराम, मायावती, ज्योतिबा फुले, बिरसा मुंडा, नारायण गुरु, छत्रपति साहुजी महाराज, कबीर दास, संत रविदास और गुरु घासीदास की प्रतिमा लगाई गई थी।
वहीं यूपी के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि अंबेडकर स्मारक के बाहर 13 प्लेटफॉर्म खाली है। इन्हीं में से सही जगह का चुनाव कर सुहेलदेव की मुर्ति लगाई जाएंगी।
गौरतलब है कि पिछड़ कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में ये बीजेपी के साथ मिलकर लड़े थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App